Bikaner Live

एचसीएम रीपा में तीन दिवसीय दो प्रशिक्षण कार्यक्रम हुए आयोजित

बीकानेर, 30 अगस्त। महिला थाने से आगे मरूधर नगर पवनपुरी स्थित हरिश्चंद्र माथुर राजस्थान लोक प्रशासन संस्थान क्षेत्रीय प्रशिक्षण केन्द्र बीकानेर के अतिरिक्त निदेशक (लेखा) श्रीमती योगिता गोयल के मार्गदर्शन में शिक्षा विभाग तथा आईटी विभाग कार्मिकों के लिए 28 अगस्त से 30 अगस्त तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजित किये गये।

प्रशिक्षण के दौरान कार्मिकों ने ऑफिस प्रोसिजर, सेक्सुअल हरासमेंट फॉर वूमेन एट वर्कप्लेस निर्धारित किया गया, नए तीन क्रिमिनल लॉ, आईगॉट कर्मयोगी, ई फाइल्स, योग, स्ट्रेस प्रबंधन कम्यूनिकेशन स्किल्स विषयों की जानकारी विषय विशेषज्ञों से प्राप्त की। प्रशिक्षण कार्यक्रम का समन्वयक राकेश गुप्ता ने किया। इस दौरान कार्यक्रम से जुडी तकनीकि व्यवस्था की जिम्मेदारी हनुमान जाट, कविता अहलवत ने निभाई, साथ ही जया आचार्य, पंकज ज्याणी तथ नवीन जलथुरिया का विशेष सहयोग रहा। प्रशिक्षण के पश्चात सभी प्रशिक्षणार्थियां ने प्रशिक्षण की गुणव्ता पर संतोष जताया।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!