Bikaner Live

राष्ट्रीय संरक्षक मोतीचंद बिनानी का गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति की शाखाएं करेगी सम्मान

बीकानेर गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति,भारत की बीकानेर महानगर शाखा द्वारा गजनेर रोड ज्वार पार्क स्थित राम मंदिर में देश की वर्तमान दशा और जातीय जनगणना पर एक संगोष्ठी में साधक सामान समारोह का आयोजन रविवार को अपरान्ह 3:00 बजे रखा गया है ।
राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकिशोर तिवारी के सानिध्य में आयोजित समारोह में चेन्नई से पधारे राष्ट्रीय संरक्षक मोतीचंद बिनानी मुख्य अतिथि व शहर वृत अधिकारी अधिकारी श्रवण कुमार संत वशिष्ठ अतिथि होंगे, मुख्य वक्ता डॉ महेश शर्मा (वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ) होंगे ।
महानगर अध्यक्ष योगेंद्र भाटी के अनुसार इस संभागीय गोष्ठी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री बिनानी का वशिष्ठ सामान भी किया जाएगा ।
नगर संरक्षक मगनलाल चांडक व लक्ष्मीनारायण मोदी ने बताया कि संभागीय गोष्ठी में चूरू,गंगानगर, नोखा,श्रीडूंगरगढ़, कोलायत के पदाधिकारी एवं प्रबुद्ध गणमान्य शामिल होंगे
नगर मंत्री सुरेश शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र उपाध्याय ने कहा कि कार्यक्रम के उपरांत सनातन यात्रा आधि कार्यक्रमों की योजना बनाई जाएगी।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!