Bikaner Live

रामदेवरा पैदल यात्री हुए रवाना विधायक ताराचंद सारस्वत ने सभी पैदल यात्रियों की सकुल यात्रा की कामना की।

श्रीडूंगरगढ़ से अनेक रामदेवरा पैदल यात्री हुए रवाना विधायक ताराचंद सारस्वत ने सभी पैदल यात्रियों की सकुल यात्रा की कामना की। बीकानेर श्रीडूंगरगढ़ 31 अगस्त 2024 – श्री विश्वकर्मा मंदिर श्रीडूंगरगढ़ के पास रतिराम गोदारा एंड ब्रदर्स ऊपनी द्वारा रूणैचा पैदल यात्रियों के लिए रूणेचा पैदल यात्री संघ ऊपनी को शीतल जल सेवा का टैंकर भेंट किया

जिसका विधायक ताराचंद सारस्वत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना करवाया। इस अवसर पर विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि जल सेवा से बढ़कर और कुछ नही हैं जल है तो जीवन है। विधायक सारस्वत ने संघ के यात्रियों को जय बाबेरी के उदघोष के साथ संघ को रवाना करवाया। सामाजिक कार्यकर्ता रतीराम गोदारा ने बताया कि सभी पैदल यात्री नाचते गाते हुए बाबा रामदेव जी का जयकारा लगाते हुए रवाना हुए

•इस दौरान श्रीडूंगरगढ़ निवासी कोलकाता प्रवासी तोलाराम तावनियां,शहर महामंत्री श्री महेश राजोतिया,सुरेंद्र चुरा रूपाराम, मोतीनाथ,भंवरलाल, लेखनाथ,पीथाराम, काशीनाथ,मुखराम,परमेश्वर हरडू,पदमाराम,श्रीनंदु राजपुरोहित,आईदान पारीक,मनीष गिरी सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ नागरिक भक्त जन उपस्थित रहे।।

श्रीडूंगरगढ़ का पैदल यात्री सुखी सेवा संघ श्रीडूंगरगढ़ भी आज ही गाजे बाजे के साथ रवाना हुआ। पवन कुमार सेन ने बताया कि संघ प्रति वर्ष रामदेवरा पैदल यात्रियों को साथ लेकर जाता है। संजय कुमार माली पवन नाई त्रिलोक सुथार दिलीप खंडेलवाल रामप्रताप सारस्वत रामवतार सुथार भेराराम तोलियासर राहुल चोपड़ा आदि अन्य बाबा रामदेव जी भक्त में सुखी सेवा संघ के साथ नाचते गाते बाबा का जयकारा लगाते हुए रवाना हुए।।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!