Bikaner Live

*शिक्षाविद श्री गंगासिंह टाक को राती घाटी ज्ञान ज्योति अलंकरण भेंट*

बीकानेर 31/8/24 संवित शिक्षण संस्थान संस्थापक शिक्षाविद् श्री गंगासिंह टाक को राती घाटी समिति द्वारा ज्ञान ज्योति अलंकरण भेंट किया गया। श्री टाक को अभिनन्दन पत्र, शाल व मालाएं भेंट की गई।
इस अवसर पर राती घाटी समिति के संस्थापक महामंत्री श्री जानकी नारायण श्रीमाली ने श्री टाक को एक आदर्श शिक्षक और चिन्तक निरूपित करते हुए उनके संस्मरण सुनाए। श्री श्रीमाली ने राती घाटी युद्ध पर भी प्रकाश डाला।
श्री टाक को सर्व श्री नरेंद्र सिंह बीका, गोपाल सिंह शेखावत, डॉ. अशोक शर्मा, महावीर सिंह पंवार, प्रदीप सिंह चौहान, डॉ. रामगोपाल शर्मा, ओम नारायण श्रीमाली, छत्रसेन, गोविंद नारायण श्रीमाली, भंवर सिंह बीका, तेजमाल सिंह टांट, भीम सिंह राजपुरोहित ने अभिनन्दन पत्र भेंट किया।
श्री गंगासिंह टाक ने अपने अभिनन्दन को अपने विद्यार्थियों को समर्पित करते हुए राती घाटी युद्ध के गौरव पर प्रकाश डाला। समरोह में शाला के छात्र -छात्रा, स्टाफ एवं प्रबुद्ध जन उपस्थित थे। समरोह का संयोजन श्री मदन मोदी ने किया और संस्था प्राचार्य श्री अभय सिंह ने आभार प्रकट किया।
ओम नारायण श्रीमाली
महामंत्री

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!