Bikaner Live

कबड्डी,लंगड़ी टांग, सतोलिया आदि पारंपरिक खेलों में विद्यार्थियों का उत्साह बरकरार

31 अगस्त 2024 राजकीय महाविद्यालय गंगाशहर। महाविद्यालय में चल रही खेल प्रतियोगिताओं के अंतिम दिन विद्यार्थियों को जीवन में खेल भावना बनाए रखने के प्रति संकल्पित किया गया इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर बबिता जैन ने अपने संबोधन में कहा कि जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं लेकिन सभी परिस्थितियों में संतुलन एवं आपसी सहयोग के भाव को बनाए रखना चाहिए।

इस दृष्टिकोण का विकास खेलों के माध्यम से ही किया जा सकता है। खेल प्रभारी श्री मोहित शर्मा ने बताया कि खेल प्रतियोगिताओं के अंतिम दिन छात्र और छात्र वर्ग की कबड्डी एवं सतोलिया छात्र वर्ग की ऊंची कूद एवं छात्र वर्ग की लंगड़ी टांग एवं दोनों ही वर्गों के सामूहिक योग प्रदर्शन का आयोजन किया गया। छात्र वर्ग कबड्डी में पियूष परिहार, विवेक मारू, सुरजीत सिंह, विनय गहलोत, एवं रवि भादू की टीम विजेता रही। छात्र वर्ग कबड्डी के अंतर्गत आचुकी शर्मा गुनगुन गहलोत तानिया सांखला सोनू पंचारिया और भावना परिहार की टीम विजेता रही। छात्र वर्ग में ऊंची कूद में दिनेश बिश्नोई प्रथम जितेंद्र मेघवाल द्वितीय एवं महेंद्र कुड़िया तृतीय स्थान पर रहे। छात्र वर्ग की लंगड़ी टांग में मनीषा गिरधर गुनगुन गहलोत तानिया सांखला सोनू पंचारिया और आ चुके शर्मा की टीम विजेता रही। छात्र वर्ग में सतोलिया में जितेंद्र मेघवाल केशव सांवरिया नरेश मेघवाल महेंद्र कुड़िया राधेश्याम भाटी रोहित गिरधर कैलाश मेघवाल की टीम विजेता रही। छात्र वर्ग में सतोलिया में अन्नपूर्णा पंचारिया चंचल शर्मा भावना सुथार मनीषा गेधर सोनू शर्मा की टीम विजेता रही। खेल सप्ताह की सभी प्रतियोगिताएं डॉ महेश लोहिया, डॉ संतोष बैद, डॉ प्रेम रतन हटीला डॉ समीक्षा व्यास डॉ लीला कुमारी एवं सुश्री रौनक सोलंकी के निर्देशन में संपन्न हुई।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!