Bikaner Live

दुर्लभ चीजों का संग्रह की प्रदर्शनी कल

मुस्लिम छिपा जमात कमेटी बीकानेर द्वारा एक अनोखा प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें मोहम्मद इकबाल देवड़ा संग्रहकर्ता द्वारा एक प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।

प्रदर्शनी में माचिस बॉक्स, सिक्के, डाक टिकट, नोट, फस्ट डे कवर और अन्य दुर्लभ चीजों का संग्रह प्रदर्शित किया जाएगा। यह प्रदर्शनी 1 सितंबर 2024 को पी एन पैलेस, गोपेश्वर बस्ती, गंगा शहर में शाम 5:00 बजे से रात 10 बजे तक आयोजित की जाएगी।

मुस्लिम छिपा जमात कमेटी बीकानेर द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी में शहर के लोगों को दुर्लभ और अनोखी चीजों को देखने का मौका मिलेगा। यह प्रदर्शनी संग्रहालय प्रेमियों और इतिहासकारों के लिए एक आकर्षक आयोजन होगी।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!