Bikaner Live

*बीकानेर के आशीष अग्रवाल के ” एक: विश्वस्वाद ” बीकानेर भुजिया एवं भारतीय खाने के स्वाद और संस्कृति पर व्याख्यान की सराहना*

बीकानेर पुणे में 31/8/24 को होने वाले डिज़ाइन इंडिया शो के इंडियाज़ बेस्ट डिज़ाइन अवॉर्ड्स के लिए बीकानेर से CA सुधीश शर्मा एवं भीखाराम चाँदमल के निदेशक आशीष अग्रवाल पुणे सम्मिलित रहे।
इस शो में दुनिया के लगभग सभी प्रसिद्ध डिज़ाईनर उपस्थित रहे ।
राष्ट्रीय डिज़ायन संस्थान अहमदाबाद के निदेशक, चंडीगढ़ की चिटकारा डिजाइन यूनिवर्सिटी के निदेशक, डिज़ाइन इंडिया शो निदेशक के साथ आशीष अग्रवाल एवं सुधीश शर्मा ने चर्चा की . डिज़ाइन इंडिया शो , पुणे में आयोजित बेस्ट डिज़ाइन अवार्ड में बीकानेर के आशीष अग्रवाल ने” एक: विश्वस्वाद “ भारतीय फ़ूड पर लगभग 35 मिनिट का व्याख्यान दिया . अपने संबोधन में बीकानेर भुजिया एवं भारतीय खाने के स्वाद और संस्कृति पर बात की. डिज़ाइनर शो में खाने पर और स्वाद पर उनका प्रेजेंटेशन बहुत सराहा गया. डिज़ाइन शो की निदेशक मारयना शर्मा ने उन्हें सम्मानित किया .।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!