Bikaner Live

*श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत एवं बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने किया पूनरासर श्रीराम प्रसाद शाला का उद्घाटन*

श्रीडूंगरगढ़ पूनरासर बाला मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं एवं
आमजन के लिए श्री पूनरासर हनुमान जी ट्रस्ट कोलकता (पूनरासर) द्वारा संचालित श्रीराम प्रसाद शाला (भोजनालय) के नवीनीकरण का लोकार्पण श्रींगारगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत व बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास ने किया। इस अवसर पर मंच पर विराजमान मुख्य अतिथि श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत एवं विशिष्ठ अतिथि बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास,श्री पूनरासर हनुमान जी ट्रस्ट अध्यक्ष श्री भीखमचंद जी पुगलिया,मंत्री मनोज कुमार जैन,सुमेरमल सुराणा,ट्रस्ट के निवर्तमान अध्यक्ष सुरेंद्र बच्छावत मंच पर विराजमान रहे। इस दौरान ट्रस्ट के संपत पारीक एवं श्री छः न्याति ब्राह्मण महासंघ बीकानेर अध्यक्ष पराशर नारायण शर्मा ने मंचासिन अतिथियों का साफा शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि पूनरासर गांव में बाला जी महाराज की कृपा से श्री पूनरासर हनुमानजी ट्रस्ट ने श्रीराम प्रसाद शाला इस यंहा आने वाले श्रद्धालुओं को लाभ मिलेगा इस पुनीत कार्य के लिए ट्रस्ट के समस्त नागरिकों का आभार व्यक्त किया। बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि पुनरासर धाम पर्यटक स्थल बने। श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर क्षेत्र के अलावा दूर दूर के भक्त पुनरासर बालाजी के दर्शन करने पैदल यात्री भी आते है।इस अवसर के अवसर पर बजरंग लाल शर्मा,ओंकारनाथ,जगदीश पारीक,मोहननाथ,डालूराम सिंवर,पूर्णनाथ,बबीरबलनाथ,बजरंगबली जनकल्याण सेवा समिति अध्यक्ष शंकर नाथ,हेमनाथ जाखड़,भाजपा जिला उपाध्यक्ष शिव स्वामी, अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब श्रीडूंगरगढ़ के अध्यक्ष तोलाराम मारू,शहर मंडल अध्यक्ष महावीर प्रजापत,शहर महामंत्री महेश राजोतिया,सुरेंद्र चुरा,मूलचंद इंदौरिया,पार्षद जगदीश गुर्जर, डा चेतन स्वामी किशोर आचार्य,प्रदीप उपाध्याय,विधायक के निजी सचिव रजनीकांत सारस्वत, वरिष्ठ अधिवक्ता ललित मारू,सहित समस्त ग्रामवासी एवं बड़ी संख्या श्रीडूंगरगढ़ तथा बीकानेर के पुनरासर बालाजी के भक्त गण गणमान्य नागरिक मातृशक्ति उपस्थित रहे। मंच क संचालन साहित्य कार सत्यदीप भोजक ने किया। उपस्थित जन ने पुनरासर बालाजी का जोरदार जयकारा लगाया।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!