Bikaner Live

भजन रात्रि  बाबा रामदेव जी के जागरण में रातभर झूमे श्रद्धालु

बीकानेर। बाबेरी मंडली सेवा समिति के तत्वावधान में शनिवार की रात्रि को वाल्मीकि बस्ती बड़ी गुवाड़ सामुदायिक भवन के पास भंवर अली एंड पार्टी भजन कलाकारों के द्वारा बाबा रामदेव जी का भव्य जागरण का आयोजन किया गया ।
बाबेरी मंडली सेवा समिति के योगेश लोहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि जागरण में मास्टर भंवर, राधेश्याम भाट, दिलीप गवैया, प्यारे लाल चौहान, बबलू एवं मुस्ताक खान ने बाबा रामदेव जी के परंपरागत भजनों की प्रस्तुतियां दी। इस अवसर उदयपुर के कलाकार राधेश्याम भाट द्वारा मटकी पर शानदार नृत्य कलाकारी के साथ भजन में चार चांद लगाए,
वहीं मास्टर भंवर और दिलीप गवैया द्वारा बीकानेर में पहली बार दोनों कलाकारो ने जुगलबंदी पर क्यों आके रो रहा है बाबा के दर पर हर दर्द की दवा है बाबा के रूणीचा में जैसे शायराना अंदाज भजन गाकर बाबा रामदेव जी के प्रति पंडाल में बैठे भक्तों में श्रद्धा और विश्वास जगाया । वहीं अन्य कलाकारों के द्वारा रातभर बाबा रामदेव पीर की महिमा का गुणगान किया गया। इस अवसर पर बाबेरी मंडली सेवा समिति द्वारा के भंडारे का आयोजन किया गया।
⬇️
( फोटो 01 भजन रात्रि में कलाकार मास्टर भंवर ओर दिलीप गवैया भजनों की प्रस्तुतियां देते हुए।)

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!