Bikaner Live

बीकानेर की 3 छात्राओं ने जीता यूसीमास अबेकस मेन्टल मैथ्स स्टेट चैंपियन का पुरस्कार



बीकानेर । MNS यूसीमास अबेकस मेन्टल मैथ्स की 18वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 31-अगस्त एवं 01-सितंबर 2024 को जयपुर में हुआ इस प्रतियोगिता की विभिन्न कैटगरी में बीकानेर के मुरलीधर व्यास कॉलोनी सेन्टर से 51 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया जिसमें 3 छात्राओं चार्वी भोजक, कनिष्का सोनी और दीवा सुराणा ने स्टेट चैंपियन की ट्रॉफी और नगद इनाम जीता जबकि अन्य 42 छात्र-छात्राओं ने रनर अप ट्रॉफी और 6 छात्र-छात्राओं ने मैरिट ट्रॉफी जीती।

01-सितंबर को जयपुर में हुए भव्य समारोह में सभी प्रतिभागियो को ट्रॉफी प्रदान की गई ।

इसी क्रम में यूसीमास अबेकस बीकानेर के डायरेक्टर श्री भानुप्रताप आचार्य ने बताया कि इस प्रतियोगिता में पूरे राजस्थान के 130 यूसीमास अबकेस सेन्टर से करीब 3700 बच्चों ने भाग लिया, जिसमें मात्र 8 मिनट के समय में बच्चों को गणित के 200 सवालों का जबाब देना था। प्रतिभागियों की सफलता पर सेन्टर के अन्य छात्र- छात्राओं एवं स्टॉफ ने उन्हें बधाई दी।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!