Bikaner Live

जैन श्वेताम्बर पार्श्व चन्द्र गच्छ का पर्युषण पर्व शुरू
महावीर स्वामी मंदिर में बच्चों ने की नवांगी पूजा


बीकानेर, 1 सितम्बर। श्री जैन श्वेताम्बर पार्श्वचन्द्र गच्छ का 8 दिवसीय पर्युषण पर्व रविवार को वयोवृद्ध साध्वीश्री पद्म प्रभा व सुव्रताश्री के सान्निध्य में आसानियों के चौक के रामपुरिया उपासरे में शुरू हुआ। बच्चों सहित बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं ने पार्श्वचन्द्र गच्छ के भगवान महावीर स्वामीजी के मंदिर में नवांगी पूजा, दर्शन वंदन किया। अष्टानिका प्रवचन सुना तथा विभिन्न तरह की तपस्याएं की।
श्री जैन श्वेताम्बर पार्श्वचंद्र गच्छ संघ के अध्यक्ष रविन्द्र रामपुरिया व मंत्री प्रताप सिंह रामपुरिया ने बताया कि साध्वी वृंद के सानिध्य में 8 दिनों तक देव, गुरु की भक्ति, साधना आराधना, प्रतिक्रमण, सामायिक, पौषध व आत्म कल्याण के लिए जप तप, जिनालय दर्शन वंदन के कार्यक्रम चलेंगे।
साध्वी श्री  सुव्रताश्रीजी ने प्रवचन में कहा पर्युषण पर्व जिन शासन का धार्मिक, आध्यात्मिक, साधना आराधना का पर्व है। पर्युषण को पर्वों का राजा कहा जाता है। यह लौकिक नहीं लोकोतर पर्व है। इस पर्व में जप,तप, साधना, आराधना व भक्ति,आत्म निरीक्षण व परीक्षण करें।, भगवान महावीर के सिद्धान्तों  सत्य, अहिंसा, अचौर्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य की पालना करें तथा पापवृतियों से बचे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!