Bikaner Live

फ्रेण्डस क्लब सेवा संस्था का जत्था शोभायात्रा,


सुजानदेसर में रामदेव जी के मंदिर में जोत के बाद प्रस्थान
बीकानेर, 1 सितम्बर। गंगाशहर के पाबू चौक का फ्रेण्ड्स क्लब सेवा संस्थान का जत्था रविवार को चौक के व सुजानदेसर के बाबा रामदेव जी के मंदिर में जोत,दर्शन व वंदन कर रामदेवरा पैदल यात्रियों की सेवार्थ बीकानेर से 110 किलोमीटर दूर कानजी की सिड्ड गांव के लिए रवाना हुआ।
शोभायात्रा में बाबा रामदेवजी के भजनों के साथ श्रद्धालु हाथ में ध्वजा लिए हुए जयकारा लगा रह थे तथा नाचते हुए प्रस्थान किया। जत्थे की शोभायात्रा में बाबा रामदेवजी की प्रतिमा एक रथ पर थी। दो बाल घुड़सवार बाबारामदेवजी का झंडा लिए हुए थे। जत्थे के पाबूचौक व सुजानदेसर पहुंचने पर वहां मेले का सा माहौल हो गया था। मंदिर के पुजारी ने रामदेवरा जातरुओं की मंगल यात्रा व सेवा कार्य की प्रार्थना की। क्लब के अध्यक्ष नवरतन दईया व सचिव जय किशन सोनी ने बताया कि बीकानेर से 110 किलोमीटर दूर 1 से 7 सितम्बर तक सेवा शिविर लगाया गया है। शिविर में नाश्ता, चाय, दोनों वक्त भोजन, विश्राम व चिकित्सा तथा यात्रियों के स्थान आदि की सेवा की जाएगी। शिविर स्थल पर 1500 वर्ग फीट का डोम लगाया गया है। वहां बिजली, जनरेटर, चिकित्सा, पेयजल, स्नान आदि की व्यवस्था रहेगी।  शिविर में डॉ.जितेन्द्र शर्मा की 15 सदस्यीय टीम जहरीले जानवरों के काटने पर एन्टी विष टीका लगाएंगे तथा चोट पर टांग लगाने, प्लास्टर करने, बी.पी., शुगर की जांच करने व इंजेक्शन लगाने आदि के कार्य करेंगी। गंभीर बीमार रोगियों के लिए बीकानेर, फलोदी व जोधपुर इलाज के लिए भिजवाने के लिए एंबुलेंस व्यवस्था की सेवा की गई है।
संस्थान के सेवादल में 20 रसोइए, 8 बिहारी, 150 सेवाभावी कार्यकर्ता, तीन शीतल जल के डेयरी वाले ट्रक,तीन टैंकर, एक ट्रक में खाद्य सामग्री रहेगी। सुबह चार बजे से नौ बजे तक जलेबी व कोफ्ते का नाश्ता, चौबीस घंटे चाय व कॉफी, बच्चों के लिए दूध, सुबह नौ बजे से चार बजे तक व शाम छह बजे से रात 12 बजे तक खाने की सेवा की जाएगी।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!