
बीकानेर। जामसर थाना क्षेत्र में आज आपसी विवाद के चलते युवक की पीट-पीटकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। हत्या की वारदात से आक्रोशित ग्रामीण धरने पर बैठे हैं और हत्यारों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
जानकारी के मुताबी ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने तक शव उठाने से इंकार कर दिया है। दरअसल, आज सुबह खारा गांव में स्थित इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक फैक्ट्री में कालासर गांव के निवासी नरेंद्र सिंह का शव मिला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। वारदात स्थल से सबूत जुटाने के लिए पुलिस ने एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाया और उनकी सहायता से साक्ष्य जुटाए। वहीं गग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धरना लगा दिया और शव नहीं उठाने की बात कही।मृतक के भाई का आरोप है कि फैक्ट्री मालिक ने उसके भाई को रुपए देने के लिए बुलाया था। फैक्ट्री मालिक व अन्य पांच लोगों ने बंधक बनाकर नरेंद्र सिंह को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। आरोपी मौके से फरार हैं और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। परिजनों ने थानाधिकारी पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।
परिजनों का कहना है कि इस वारदात से पहले भी नरेंद्रसिंह से फैक्ट्री में विवाद हुआ था, जिस पर पुलिस को शिकायत दी गई थी। उस शिकायत पर भी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। ऐसे में वे थानाधिकारी पर भरोसा नहीं कर सकते हैं। फ़िलहाल पुलिस ग्रामीणों से समझाइश कर रही है लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े हैं। दिनेश सिँह भदौरिया भी अपनी टीम के साथ धरने पर न्याय की माँग को लेकर पुलिस से होने वाली वार्तालाप मै शामिल हैं। * *करण प्रताप सिंह सिसोदिया*
*अध्यक्ष*
*क्षत्रिय सभा, बीकानेर* खारा ग्राम स्थित गोदारा प्लास्टर फैक्ट्री में नरेंद्र सिंह पुत्र गिरधारी सिंह की हत्या के मामले में जामसर थानाधिकारी को सस्पेंड करने,सभी आरोपियों की गिरफ्तारी, मृतक के आश्रित को सरकारी नौकरी व मुवावजा देने की मांग पर आश्वासन के बाद खाजुवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल व भाजपा देहात जिलाध्यक्ष की मध्यस्थता में मृतक नरेन्द्र सिंह का शव खराब ना हो इसलिए अभी रात को ही शव का पोस्टमार्टम करवाने पर सहमति हुई है । अभी थानाथिकारी को लाइन हाजिर किया गया है । बाकी की मांगों पर जब तक लिखित आदेश नहीं होता धरना समाप्त नहीं किया गया है ।














