Bikaner Live

रामदेवरा मेले के लिए रोडवेज चलाएगी 120 स्पेशल बसें, किराए में मिलेगी 50% छूट

राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (रोडवेज) द्वारा रामदेवरा मेले के लिए विशेष बस सेवा शुरू की जा रही है, जिसमें 120 बसें राजस्थान के विभिन्न जिलों से रामदेवरा मेले के लिए संचालित की जाएंगी। बीकानेर आगार से 10 बसें 4 से 13 सितंबर तक संचालित होंगी, और श्रद्धालुओं को किराए में 50% की छूट दी जाएगी।

रोडवेज ने मेला स्पेशल बसों के संचालन के लिए जोधपुर आगार के मुख्य प्रबंधक को मुख्य मेला अधिकारी और फलौदी के मुख्य प्रबंधक को अपने क्षेत्र के लिए मेला अधिकारी नियुक्त किया है। बीकानेर से संचालित होने वाली बसें फलौदी डिपो के क्षेत्राधिकार में होंगी। जोधपुर यूनिट के कुछ आगारों से रामदेव मेला स्पेशल बसों का संचालन शुरू भी कर दिया है।

रोडवेज ने रामदेव मेले के लिए जिन 120 बसों को लगाया है, उनके रूट चार्ट और डे-बाई-डे शिड्यूल भी जारी कर दिए हैं। रामदेवरा मेले के लिए यात्रीभार के अनुसार बसों के फेरे तय किए जाएंगे। मुख्यालय के स्पष्ट निर्देश हैं कि जिस रूट पर यात्रीभार अधिक होगा, उस रूट पर यात्री सुविधा को ध्यान में रखते हुए बसों की संख्या और उनके फेरों को बढ़ा दिया जाएगा।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!