Bikaner Live

श्री योगेंद्र जी तिवारी दाधीच ब्राह्मण समाज संपति ट्रस्ट, गोगा गेट, बीकानेर के अध्यक्ष चुने गए

दिनांक 01/09/2024 को दाधीच ब्राह्मण समाज संपति ट्रस्ट, गोगा गेट, बीकानेर के अध्यक्ष पद हेतु चुनाव हुआ जिसमे अध्यक्ष पद के उम्मीदवार श्री योगेंद्र जी तिवारी 24 मतों के साथ विजय घोषित किए गए ।
अन्य उम्मीदवारों में श्री अजीत कुमार दाधीच एवम श्री राज कुमार जी ओझा क्रमश द्वितीय एवं तृतीय रहे ।
निर्वाचन अधिकारी श्री रामकिशन जी आसोपा एवम दिनेश जी काकड़ा ने सभी उम्मीदवारों को बधाई देते हुए शांति एवं सद्भावना पूर्वक हुए चुनावों के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
सभी गणमान्य व्यक्तियों ने अपने अपने विचार रखते हुए सफल मतदान के लिए उम्मीदवारों एवम संपूर्ण समाज को बधाई ज्ञापित किया । श्री कमलकिशोर जी तिवाड़ी ने समाज मे हुवे शत प्रतिशत मतदान की प्रंशसा करते हुवे सम्पूर्ण समाज का अभिवादन किया ।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!