Bikaner Live

बाबा चैननाथ धुंणा सेवा समिति के द्वारा बाबा रामदेव जी महाराज के जागरण का आयोजन, भक्तों के द्वारा ज्योत की गई

बीकानेर। बाबा चैननाथ धुंणा सेवा समिति द्वारा पिछली रविवार रात्रि को कोठारी अस्पताल के पीछे,वैध मघाराम कॉलोनी मार्ग पर लोकदेवता बाबा रामदेव जी महाराज का 9 वां सालाना जागरण लगाया। सेवा समिति के रमेश तिवाड़ी उर्फ बाबू ने बताया कि पहले बाबा की ज्योत की गई। भजन गायक कलाकार राधेश्याम बिस्सा ने गणेश वंदना गाकर जागरण की शुरुआत की। फिर बाद में राजस्थान एवं बीकानेर के सुप्रसिद्ध भजन गायक कलाकार रफीक सागर, मास्टर भंवर, संदीप मालिया आदि कलाकारों के द्वारा जागरण में बाबा रामदेव जी महाराज के पारंपरिक भजनों को गाया गया।
जागरण में सोनू ने शिव नृत्य कर भक्तों को अपने कला नृत्य के द्वारा रोमांचित कर दिया।
इस अवसर पर बाबा चैननाथ धुंणा सेवा समिति के कार्यकर्ताओं जिनमें सुनील राठी, शंशाक शर्मा,तनुज तिवारी, इंद्र मोइली, श्रीधर पारीक, सुरेन्द्र सीए,किशन राठी, विरेन्द्र, रवि, दिनेश चौहान, सहित आदि के द्वारा जागरण में मौजूद सैकड़ों बाबा के भक्तों के बीच प्रसादी, एवं चाय बांटी गई। कार्यक्रम का संचालन विनय हर्ष ने किया।
(फोटो 01 रमेश तिवाड़ी बाबा की ज्योत करते हुए।)

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!