Bikaner Live

कन्या जन्म पर चांदी का सिक्का दे रही हैं spuc की नोखा शाखा

नोखा – गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति नोखा शाखा द्वारा-चांदी के नये सिक्के का अनावरण
नोखा गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति के संरक्षक इन्द्र चन्द मोदी ने बताया कि  गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति द्वारा आयोजित बीकानेर राम मंदिर (गजनेर रोड़) पर आयोजित कार्यक्रम में संरक्षक मोतीचन्द्र बीनाणी व अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया ।
  कार्यक्रम में शामिल महिला सहप्रभारी कंचन सेवग, प्रिया राठी उपस्थित रही।नोखा शाखा के अध्यक्ष पवन चांडक  ने बताया की जोधपुर सम्मेलन से लोटने के बाद कन्या जन्मोत्सव के अवसर पर परिवार द्वारा मनाये जाने वाल कार्यक्रम में समिति के 5-10 साधक पहुंच कर थाली बजाने व कन्या को आशिर्वाद स्वरूप चांदी का सिक्का देने की परंपरा शुरू की गई थी ।
अब चांडक समिति की प्रेरणा से फोटो फ्रेम में युक्त चांदी का नया सिक्का जारी किया जिसका अनावरण संस्था के चेन्नई से पधारे राष्ट्रीय संरक्षक मोतीचन्द्र बीनाणी से करवाया ।
मुख्य वक्ता डॉ महेश शर्मा ने इस कार्य की भूरी भूरी प्रंशशा की ।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!