Bikaner Live

राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू से बीकानेर के शिक्षक हुकम चंद चौधरी को मिला राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

सितंबर 2024, नई दिल्ली राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 के लिए राजस्थान से चयनित बीकानेर के हुकम चंद चौधरी को दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति महोदय द्रौपदी मुर्मू के द्वारा सम्मानित किया गया। इन्हें सामान स्वरूप प्रशस्ति पत्र, सिल्वर मेडल व 50000 रुपए का पुरस्कार प्रदान किया गया। डिजिटल गुरु जी के नाम से प्रसिद्ध बीकानेर के शिक्षक हुकम चंद चौधरी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीएसएफ बीकानेर में कार्यरत है।
आईसीटी का उपयोग कर आपने विभिन मोबाइल ऐप ऒर वेब पोर्टल बनाये है। इनके नवाचारों में कबाड़ से जुगाड़ से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग शामिल है। आपके प्रयासों से बीएसएफ स्कूल के विद्यार्थी इंस्पायर अवार्ड, नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप, आई स्टार्ट आईडिया जैसी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। विद्यालय में नामांकन बढ़ाने, पौधारोपण व भामाशाहों को प्रेरित करने में उनकी अहम भूमिका रही है। जरूरतमंद बच्चों को निशुल्क लर्निंग किट वितरण से लेकर पढ़ाई छोड़ चुके बच्चों को ओपन बोर्ड से दसवीं कक्षा पास करवाने कार्य बहुत ही सराहनीय है।

धन्यवाद 🙏🏻
नाम – हुकम चंद चौधरी
पद – अध्यापक लेवल 2 सामाजिक विज्ञान
कार्यरत – राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीएसएफ बीकानेर
मोबाइल – 9928112829

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!