इस विश्व पर्यटन दिवस पर राजस्थाेन राज्य अभिलेखागार बीकानेर के अभिलेख संग्रहालय में आने वाले सभी पर्यटकों के लिए निशुल्क प्रवेश की व्यवस्था की गई है। यह आदेश राज्य सरकार द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने और अधिक से अधिक लोगों को संग्रहालयों की ओर आकर्षित करने के उद्देश्य से जारी किया गया है।
यह कदम पर्यटकों को संग्रहालयों में अधिक से अधिक लाने और उन्हें इतिहास, कला और संस्कृति के प्रति जागरूक करने के लिए उठाया गया है। विश्व पर्यटन दिवस पर लोगों में संग्रहालयों और ऐतिहासिक स्थलों के महत्व को समझने और उनके संरक्षण की दिशा में जागरूकता फैलाने में मदद करेगा।
अभिलेखागार के निदेशक डॉ नितिन गोयल ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य अभिलेख संग्रहालय के प्रति लोगों की रुचि को बढ़ाना है एवं ऐतिहासिक दस्तावेज़ पर्यटकों को राज्य के गौरवशाली अतीत से जोड़े रखने में मदद करना है। विश्व पर्यटन दिवस पर यह निशुल्क प्रवेश पर्यटकों के लिए एक विशेष अवसर है कि वे राजस्थान के इतिहास और उसकी अभिलेख संग्रहालय में प्रदर्शित धरोहर को गहराई से जान सकें।
पर्यटकों के लिए निशुल्कह अवलोकन हेतु सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक अभिलेख संग्रहालय खुला रखा गया है। इस अवसर का लाभ उठाकर इतिहास प्रेमी अभिलेख् संग्रहालय का अवलोकन कर सकते हैं और इस विशेष दिन को यादगार बना सकते हैं।
Related Post
राजस्थान हाई कोर्ट के दरवाजे खुले रात को 10:00 बजे नवरत्न डांगा मदन मेघवाल और मकसूद अहमद को मिलीरहत
September 21, 2026
No Comments
Read More »


एस एम एस दिव्यांग सेवा संस्था को भामाशाह जैन का आर्थिक सहयोग
September 20, 2026
No Comments
Read More »



नवरात्रा में होने वाले 100 कुण्डी अयुत-चण्डी महायज्ञ हेतु भूमिपूजन हुआ सभी उपस्थितो को बांटी नगद बधाईया
September 20, 2026
No Comments
Read More »

पूनरासर धम में उमड़ा जनसैलाब लंबी-लंबी कतारें में किए बाबा के दर्शन
September 19, 2026
No Comments
Read More »
बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, 1132 किलो रसगुल्ला एवं गुलाब जामुन सीज
September 19, 2026
No Comments
Read More »

एसएमएस दिव्यांग सेवा संस्था पैरा-एथलीट रविंद्र कूकणा का विदेश में शानदार प्रदर्शन
September 19, 2026
No Comments
Read More »
विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत पुष्पा देवी को पीएम आवास योजना की तीसरी किस्त का लाभ
September 19, 2026
No Comments
Read More »

विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत बज्जू खालसा में जन-कल्याण शिविर आयोजित
September 19, 2026
No Comments
Read More »





