
बीकानेर। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष एम. वेंकेटसन मणि का बीकानेर शहर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष सोहनलाल चावरिया और जिला महामंत्री कन्हैयालाल लखन द्वारा सर्किट हाउस में गरिमामय अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर सफाई कर्मचारियों की पदोन्नति को लेकर एवं उनकी समस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई।
इस कार्यक्रम में, श्री वेंकेटसन मणि को उनके उत्कृष्ट कार्य और सफाई कर्मचारियों के हित में किए गए प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया।
( फोटो 01एम वेंकेंटसन मणि का स्वागत सम्मान।)















