Bikaner Live

बीकानेर और चूरु के तीर्थ यात्रियों को लेकर रवाना हुई विशेष ट्रेन


बीकानेर, 5 अक्तूबर। वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत एक विशेष ट्रेन पाली से वाया जोधपुर मेड़ता रोड जंक्शन होते हुए अयोध्या, हरिद्वार और ऋषिकेश तीर्थ स्थल के लिए शनिवार को रवाना हुई। इसमें बीकानेर जिले के 61 और चूरू जिले के 41 यात्री शामिल रहे। इस ट्रैन में 4 अनुरक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त गौरव सोनी द्वारा मेरता रोड रेलवे स्टेशन से यात्रियों को भेजने हेतु आईआरसीटीसी के माध्यम से संपूर्ण व्यवस्था करवाई गई। इस यात्रा में देवस्थान विभाग के कार्मिक महेश कुमार शर्मा, रितेश श्रीमाली, गोपाल आचार्य साथ रहे। इसी क्रम में वर्ष 2022-23 में यात्रा में शेष रहे यात्रियों के लिए एक विशेष ट्रैन 14 अक्टूबर को बीकानेर रेलवे स्टेशन से वाया जोधपुर होते रामेश्वरम मदुरई के लिए रवाना होगी। जिसमें बीकानेर चूरू के कुल 230 यात्रियों को यात्रा पर भेजा जाएगा।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!