Bikaner Live

विधायक सेवा केंद्र पर दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित
soni


बीकानेर, 2 नवम्बर। बीकानेर (पश्चिम) विधायक श्री जेठानंद व्यास ने शनिवार को आमजन से मुलाकात की और दीपावली की शुभकामनाएं दी। विधायक सेवा केंद्र में आयोजित दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि असत्य पर सत्य की विजय का यह त्यौहार सभी के जीवन में उजाला लाए। उन्होंने सभी का मुंह मीठा करवाया और बधाई दी। इस दौरान उन्होंने आमजन की समस्याएं भी सुनी और इनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि बीकानेर में त्योहारों को पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह परंपरा बनाए रखें और युवा पीढ़ी को इन त्यौहारों की जानकारी दें। इस दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने उनसे मुलाकात की।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!