Bikaner Live

गौरव मुंधड़ा बने कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड बीकानेर के जिलाध्यक्ष
soni


बीकानेर | अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी भाई देसाई ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष हेम सिंह शेखावत, प्रदेश उपाध्यक्ष कमल कल्ला के निर्देशानुसार बीकानेर सेवादल यंग ब्रिगेड का अध्यक्ष गौरव मुंधड़ा को मनोनीत किया | यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश बिश्नोई ने मुंधड़ा नियुक्त कर संगठन को मजबूती में प्रदान करते हुए शीघ्र कार्यकारिणी ने गठित करने के निर्देश दिये । बीकानेर सेवादल जिलाध्यक्ष अनिल व्यास ने बताया आगामी शहरी निकाय चुनाव में युवा वर्ग को जोड़ने के तहत नियुक्ति की गई है | गौरव की नियुक्ति पर कांग्रेस सेवा दल के देहात जिला अध्यक्ष विशनाराम सियाग, पूर्व मंत्री डॉ बी डी कल्ला, गोविंदराम मेघवाल, सुखदेव नाथ, देवेश दूजारी, अर्पित राठी, मोहित राठी आदि ने खुशी जाहिर की |

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!