पुलिस थाना नयाशहर
चोरी की घटना का खुलासा कर आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना नयाशहर की प्रभावी कार्यवाही ।
मकान में चोरी करने वाले एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार ।
गिरफ्तार आरोपी से चोरी किये गये नगदी को किया गया बरामद ।
गिरफ्तारशुदा आरोपी से गहनता से अनुसंधान व पूछताछ जारी ।
घटनाः- दिनांक 04.11.2024 को श्री आशीष बिश्नोई पुत्र श्री हंसराज जाति बिश्नोई उम्र 23 साल निवासी मुरलीधर व्यास नगर बीकानेर ने रिपोर्ट पेश की कि दिनांक 04.11.2024 को समय 01.00 एएम को घर का ताला तोड 2 व्यक्ति घर में घुसे व घर में रखे 40 ग्राम सोने की चैन व एक लाख नगदी चुरा कर ले गए। जिसका सबूत पास के रहने वाले मोटू महाराज की सीसीटीवी कैमरो मे फुटेज मिले है पेश की मजमून रिपोर्ट से मामला दर्ज कर अनुसंधान सुपुर्द श्री रणवीरसिह हैड कानि 03 के जुम्मे किया गया
टीम व कार्यवाहीः- लगातार हो रही चोरी/ नकबजनी की वारदात को देखते हुए थानाधिकारी श्री विक्रम तिवाडी उनि द्वारा श्री रणवीरसिह हैड कानि 03 के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया व हैड कानि. ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज चैक किये व मुखबीर मामुर कर नकबजनी के एक आरोपी की पहचान कर दस्तयाब किया गया व पूछताछ की गई व वारदात स्वीकार करने पर आरोपी प्रदीप विश्नोई पुत्र श्री हेतराम जाति विश्नोई उम्र 18 साल निवासी गली नंबर 04 जम्भेश्वर नगर पुलिस थाना नयाशहर बीकानेर को गिरफतार कर आरोपी से प्रकरण में चोरी किये गये रूपये बरामद किये गये । प्रकरण में एक मुल्जिम की तलाश व अनुसंधान जारी है।
गिरफतार शुदा मुल्जिमः-01. प्रदीप विश्नोई पुत्र श्री हेतराम जाति विश्नोई उम्र 18 साल निवासी गली नंबर 04 जम्भेश्वर नगर पुलिस थाना नयाशहर बीकानेर
कार्यवाही करने वाली टीम
श्री विक्रम तिवाडी उनि थानाधिकारी पुलिस थाना नयाशहर बीकानेर । श्री रणवीरसिह हैड कानि 03 पुलिस थाना नयाशहर बीकानेर
श्री प्रहलाद कानि 1621 पुलिस थाना नयाशहर बीकानेर ।
श्री केशराराम कानि 980 पुलिस थाना नयाशहर बीकानेर ।
श्री कृष्ण कानि 360 पुलिस थाना नयाशहर बीकानेर
4TF5474



























