Bikaner Live

बीकानेर: नशे के खिलाफ पुलिस का एक्शन, 30 जगहों पर दी दबिश, गंगाशहर सहित एमडी, स्मैक, डोडा पोस्त दबोचा, लाखों रुपए के साथ आठ जने गिरफ्तार
soni

बीकानेर। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व ब्रिकी करने वालों के विरू द्व अभियान के दौरान पुलिस टीम ने अलग अलग स्थानों पर छापेमारी कर आठ जनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मादक पदार्थ और लाखों रूपये की नकदी जब्त की है। पुलिस टीम ने सदर थाना क्षेत्र में चार जनों के यहां दबिश दी। जिनके कब्जे से छ:लाख सितायसी हजार पांच सौ रूपये की नकदी बरामद की। पुलिस दल ने तालीबान के कब्जे से दो लाख सतर हजार,मांगे खां के कब्जे से इक्यावन हजार,सोहेल के कब्जे से छियत्तर हजार पांच सौ तथा जग्गू के कब्जे से दो लाख नब्बे हजार रूपये बरामद किये। जेएनसीसी थाना क्षेत्र में अम्बेडकर कॉलोनी से साबिर अली के यहां छापेमारी की और 11.99 ग्राम अवैध स्मैक जब्त कर उसे गिरफ्तार किया। इसी तरह गंगाशहर थाना इलाके में चौधरी कॉलोनी से सुभाष विश्नोई के यहां से 1.383 ग्राम अवैध डोडा पोस्त जब्त किया। वहीं शक्ता भवन के पीछे रहने वाले जगदीश के यहां से 48 देशी शराब केपव्वे बरामद किये। वहीं नोखा थाना क्षेत्र में जोरावरापुरा निवासी प्रेमच ंद विश्नोई के यहां से 34.5 ग्राम अवैध स्मैक जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। इन सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामले दर्ज किया है।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!