Bikaner Live

विष्णु महायज्ञ व कथा के लिये भूमि पूजन शनिवार गोपाष्टमी को
soni

बीकानेर। श्री गंगानगर रोड़,कानासर फांटा स्थित संत भावनाथ आश्रम गौ शाला में 21 कुण्डी विष्णु महायज्ञ एवं श्रीमदभागवत कथा का आयोजन होगा। इसके लिये नवलेश्वर मठ के अधिष्ठाता योगी शिवसत्य नाथ महाराज के सानिध्य में एक बैठक सम्पन्न हुई।प्रहलाद ओझा ‘भैरु’ ने बताया कि 13 दिसम्बर शुक्रवार को यज्ञ व कथा का शुभारंभ होगा जो पूर्ण रूप से गौ सेवार्थ होगा। यज्ञ के आचार्य प.अशोक ओझा (राजा) व प्रधान यज्ञाचार्य जुगलकिशोर ओझा पुजारी बाबा होंगे।श्रीमद भागवत कथा का वाचन प.मालामहाराज पारीक करेंगे। यज्ञ के लिये शनिवार गोपाष्टमी को शुभ व स्थिर लग्न में भूमि पूजन होगा।आश्रम व गोशाला के संचालक संत भावनाथ महाराज ने कहा कि रेत के धोरों के प्राकृतिक वातावरण एवं गौ शाला में यज्ञ व कथा का महत्व कई गुना अधिक होता है,इसमें जुड़कर सहयोग करने वालों व भाग लेने वालों को हजार गुना पुण्य लाभ मिलता है इसलिये अधिक से अधिक लोग इसमें स्वेच्छा से जुड़े व एक दूसरे को जोड़ें ।संत भावनाथ महाराज कहा कि इसके लिये बीकानेर के आस पास के गांवों सहित अन्य शहरों के गौ सेवकों व भक्तों को जोड़ने की विस्तृत रूप रेखा तैयार की जाएगी। बैठक में पुजारी बाबा,चाँदरतन सांखला, हिम्मताराम राजपुरोहित, भंवराराम,किशन गहलोत, श्रवणराम,मेघराज सांखला,बजरंग राजपुरोहित सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!