Bikaner Live

स्टेट रोड साइक्लिंग चैम्पियनशिप होगा 10 को होगा आयोजन
soni

बीकानेर। 29 वीं राजस्थान स्टेट रोड साइक्लिंग चैम्यिनशिप का आयोजन दस नवम्बर को बीकानेर में आयोजित होगी। जिला साइक्लिंग संघ के जिलाध्यक्ष और आयोजन सचिव मोहित बैद ने बताया कि कावनी चौराहे पर होने वाली इस प्रतियोगिता में बीस जिलों की दो सौ पचास से ज्यादा साइक्लिस्टि भाग लेंगे। राजस्थान साइक्लिंग एसोसिएशन के सचिव ओ पी विश्वकर्मा ने बताया कि लड़के व लड़कियों के लिये अंडर-14,अंडर-16,अंडर-18 व सीनियर वर्ग में टाइम ट्रायल प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों जीत के लिये अपना जज्बा दिखाएंगे। प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर चैयरमेन रवि मेघवाल सहित अनेक अतिथि मौजूद रहेंगे। सभी खिलाडिय़ों के ठहरने की व्यवस्था मोहता धर्मशाला में की गई है।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!