Bikaner Live

हादसों की सड़क बनी पटेल नगर-वल्लभ गॉर्डन सड़क
soni

(विवेक मित्तल), बीकानेर 23 नवम्बर, 2024। जनप्रतिनियों के उपेक्षित रवैये तथा जिम्मेदारों की उदासीनता और लापरवाही के कारण हादसों की सड़क बन रही है पटेल नगर-वल्लभ गॉर्डन की मुख्य सड़क, आये दिन हो रहे हैं हादसे। लम्बे समय से चल रही लापरवाही और अनदेखी के कारण स्थानीय नागरिकों में पनप रहा है गहरा आक्रोश। ऐसा प्रतीत होता है कि जर्जर हो चुकी सड़क और सीवरेज की समस्या के बारे में न हम सुनेंगे, न हम इसे गम्भीरता से लेंगे और न ही इसके ठोस समाधान का प्रयास ही करेंगे। बस इन्तजार करेंगे किसी बड़ी दुर्घटना और जान-माल की हानि होने का। प्रशासन की आँखें भी तभी खुलती हैं जब समस्या नासुर बन चुकी होती है। उसके बाद तुरन्त राहत प्रदान करने के नाम पर लीपा-पोती करके इतिश्री कर ली जाती है। तालमेल और साधनों का अभाव मौके पर साफ दिखाई देता है। समय-समय पर होते हादसे पूर्व चेतावनी है प्रशासन के लिए। सीवरेज जाम होने के कारण नवनिर्मित पुलिया भी खतरे में आ गया है क्योंकि पुल के नीचे दीवारों में लगातार पानी का रिसाव हो रहा है। जिसके कारण दीवारों के क्षतिग्रस्त होने की सम्भावना बनी हुई है। स्थानीय निवासियों गणेश कुमार, कैलाश बद्रीनारायण, सीताराम, वीरेन्द्र सिंह, कुलदीप महर्षि, सीताराम, रेवतराम आदि का कहना है कि प्रशासन को पुल को सुरक्षित करने, सड़क और सीवरेज की समस्या को गम्भीरता से लेते हुए इसके समाधान के शीघ्रीतिशीघ्र ठोस कदम उठाना चाहिए ताकि अनहोनी घटना को घटित होने से पहले ही रोका जा सके।
जानिये स्थानीय लोगों की राय
प्रदीप महर्षि का कहना है कि पुरे दिन धुल का गुबार उड़ता रहता है जिसके कारण लोगों में दमा बढ़ने की शिकायतें सुनने को मिल रही हैं। सीवरेज जाम होने के कारण अक्सर सड़कें विभिन्न स्थानों पर धसती जा रही है। जिसके कारण भारी वाहन गुजरने पर उनके पहिये मिट्टी में धंस जाते हैं। जो कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है।
गणेश कुमार का कहना है कि सड़कों से डामर गायब हो चुका है और खड्डे बन गये हैं जिसके कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। शाम के समय पशुओं का जमावड़ा रहता है जिसके कारण आये दिन दुर्घटनाएं होती हैं।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!