Bikaner Live

महाराष्ट्र में भाजपा की प्रचंड जीत पर, राजस्थान उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत भाजपा नेताओ ने आतिशबाजी कर मिठाई खिलाकर जश्न मनाया
soni

भाजपा की जीत का श्रेय प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, सीएम भजनलाल शर्मा और पार्टी कार्यकर्ताओं को– विजय आचार्य

प्रदेश की जनता ने भजनलाल सरकार पर भरोसा जताया कांग्रेस प्रत्याशी जमानत भी नहीं बचा पाए–जेठानंद व्यास

बीकानेर महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत ओर प्रदेश उपचुनाव में सात में से पांच सीट पर भाजपा प्रत्याशियों की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा जिला कार्यालय पर शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य की अगुवाई में विधायक जेठानंद व्यास की उपस्थिति में पार्टी कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया गया। इस अवसर पर शहर भाजपा शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने उपचुनाव में भाजपा की जीत का श्रेय प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, सीएम भजनलाल शर्मा और पार्टी कार्यकर्ताओं को जाता है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लहर पूरे देश में विद्यमान है, जिस प्रकार की स्पष्ट नीति के साथ वह देश में शासन कर रहे हैं और देश को विकास के रास्ते पर ले जा रहे हैं। 2047 तक वह भारत को विकसित भारत बनाना चाहते हैं इस बात को देश की जनता के साथ महाराष्ट्र की जनता ने भी समझा है। राजस्थान उपचुनाव में लोकप्रिय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर जनता ने भरोसा जताया है और भाजपा ने झुंझुनूं, खींवसर, देवली-उनियारा, सलूंबर, रामगढ़ 5 सीटों पर जीत दर्ज की है ये ऐतिहासिक है।
विधायक जेठानंद व्यास ने कहा उपचुनाव में पार्टी का छोटा से छोटा एवं बड़ा से बड़ा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ एकजुट होकर मजबूती के साथ चुनाव लड़े इसका परिणाम है भाजपा 5 सीटों पर विजय हुई है कांग्रेस की गुटबाजी का नतीजा है कांग्रेस प्रत्याशी अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए प्रदेश की जनता ने एक बार फिर भाजपा पर भरोसा जताया है। आज के जश्न में महामंत्री मोहन सुराणा, श्यामसुंदर चौधरी, नरेश नायक, श्यामसुंदर पंचारिया, महेश मूंड, उपाध्यक्ष हनुमान सिंह चावड़ा, विजय उपाध्याय, जितेंद्र राजवी, भगवान सिंह मेड़तिया, मंत्री मनीष सोनी, सांगीलाल गहलोत, भारती अरोड़ा, जगदीश सोलंकी, चंद्र मोहन जोशी, विनोद करोल, अजय खत्री, कमल आचार्य, सोहन चांवरिया,राजाराम सीगड़, भंवरलाल जांगिड़, संतोष शर्मा, गजेंद्र भाटी, करण नायक, जेपी व्यास, किशन चौधरी, राजश्री कछावा, चंद्रप्रकाश राव, श्याम सिंह हांडला, अनिल हर्ष, रामकुमार व्यास, सुखराम दावा, राजा सेवग, विमल पारीक, मुकेश पंवार, चंद्रशेखर श्रीमाली, मगाराम नाई, राजेंद्र शर्मा, शिखर डागा, जितेंद्र गहलोत उपस्थित रहे।

वीडियो देखे

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!