Bikaner Live

बीकानेर नागोरी तेलियान समाज का सामूहिक विवाह समारोह कार्यक्रम हुआ संपन्न
soni

बीकानेर । रविवार नागोरी तेलियान समाज बीकानेर का बारहवाँ सामुहिक विवाह समारोह जैसलमेर रोड स्थित हसनैन पब्लिक पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट में आयोजित किया गया।

दूल्हों का निकाह शहर के विभिन्न मस्जिदों के मौलवी साहिबान ने दो गवाह एवं एक वकील के समक्ष कबुल करवाएं । सामुहिक विवाह के लिए बीकानेर के बाहर से भी 13 बारातें विवाह स्थल पर पहुंची । हसनैन पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट में मेहमानों के आदर सत्कार के लिए स्वागत द्वार बनाए गए । और आयोजन को सफल बनाने के लिए शहर के युवाओं के अलावा फलोदी, देशनोक, नोखा व समीप के गांव सहित करीब 60 कमेटीया आयोजन को सफल बनाने के लिए दिन भर लगी रही । 100 से अधिक हलवाई और कैटरिंग इस काम मे रूप में मौजूद रहे ।
इस विवाह के सफल आयोजन के लिए समाज के देश भर से मेहमान बीकानेर पहुंचे । विवाह के आयोजन को सफलता के शिखर पर पहुंचने के लिये देशनोक नोखा ,फलोदी आदि क्षेत्र से क्षेत्र के युवाओं की मौजूद रहे । समाज के इस बारहवें आयोजन में सभी दुल्हन बीकानेर शहर की थी । तो 13 बारातें बीकानेर शहर के बाहर की पहुंची । दूल्हा दुल्हन को आशीर्वाद देने के लिए बीकानेर के शहर के गणमान्य नागरिक जिनमें मुख्य रूप से पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी , पूर्व संसदीय सचिव कन्हैया लाल झवर, पूर्व मंत्री गोविन्द राम मेघवाल, पूर्व महापौर हाजी मकसूद अहमद, कांग्रेस नेता सलीम भाटी, मुस्लिम महासभा के राष्ट्रीय सचिव एनडी कादरी, कांग्रेस नेता अनवर अजमेरी, पार्षद रमजान अली कच्छावा, कांग्रेस नेता अब्दुल मजीद खोखर, हाजी हारून राठौड़, रेलवे नेता मोहम्मद सलीम कुरैशी, एक रूपया समिति सिकंदर राठौड़, कांग्रेस युवा नेता मेहबूब अली रंगरेज, मोहम्मद असलम रंगरेज,समसुद्दीन कुरैशी सहित बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य लोगों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

error: Content is protected !!