Bikaner Live

गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति ने संविधान दिवस पर संस्कार दिवस मनाया

गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति बीकानेर महानगर इकाई द्वारा आज संविधान दिवस को संस्कार दिवस के रूप में मनाने के क्रम में अनेक शिक्षण संस्थानों में सेमिनारे आयोजित कर ने के साथ लक्ष्मी नाथ मंदिर स्थित गौशाला में गायों को हरा चारा व गुड़ खिलाकर संस्था के राष्ट्रीय महामंत्री श्याम सुंदर मंत्री के जन्मदिन को संस्कार दिवस के रूप में मनाया गया ।
संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकिशोर तिवारी ने सूरज बालवाडी उच्च माध्यमिक विद्यालय , एलिक्जर इंग्लिश मीडियम स्कूल एवं रामपुरिया विद्या निकेतन में आयोजित सेमिनार में भ्रूण हत्या जैसे महा पाप के विरुद्ध एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के समर्थन में आह्वान के साथ बच्चों को सामाजिक संस्कारो से आदर्श जीवन जीने की आचार संहिता बनाकर जीवन जीने के अनेक संस्मरण सुनाएं और उन्हें दादा-दादी के साथ थोड़ा समय बिताने एवं जब तक कॉलेज में प्रवेश न मिले तब तक मोबाइल से दूर रहने का संकल्प दिलवाया ।
प्राचार्य अनुराधा जैन ने सभी बच्चों को बढ़ती हुई नशा प्रवृत्ति से दूर रहने एवं सावधानी के साथ विद्याधन एवं जीवन जीने पर व्याख्यान दिया ।


संस्था द्वारा आयोजित सेमिनारो के पश्चात महानगर शाखा अध्यक्ष योगेंद्र भाटी, नगर मंत्री सुरेश शर्मा व नगर उपाध्यक्ष सुरेंद्र पीपलवा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष तिवारी की अगवाई में पिंजरा परोल गौशाला में जाकर गायों को गुड खिलाने के साथ जन्मोत्सव मनाया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!