Bikaner Live

गुमशुदा अशोक सोनी को ढूंढने की राष्ट्रीय महिला आयोग से गुहार



बीकानेर, 26 नवंबर 2024 राष्ट्रीय महिला आयोग नई दिल्ली की चेयरपर्सन के बीकानेर आगमन पर एडवोकेट अनिल सोनी ने गुमशुदा अशोक सोनी के परिवारजनों को साथ लेकर  महिला आयोग की अध्यक्ष से मुलाकात की। इस दौरान महिला आयोग की जनसुनवाई में सोनी ने प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस द्वारा अब तक बरती गई लापरवाही के बारे में बताते हुए तीव्र गति से अशोक सोनी की तलाश करवाने का निवेदन किया। जिस पर अध्यक्ष महोदया ने परिवारजनों की बात को गंभीरता से सुना और तुरंत पुलिस अधीक्षक, गंगाशहर सर्कल इंस्पेक्टर और थानाधिकारी पुलिस थाना गंगाशहर से बातचीत कर  अशोक सोनी की तलाश करने का सख्त आदेश दिया। इस दौरान जयकिशन सोनी सहित अशोक सोनी के परिवारजन भी उपस्थित रहे। ज्ञात रहे कि अशोक सोनी 16 नवम्बर से लापता है जिसकी गुमशुदगी रिपोर्ट पुलिस थाना गंगा शहर में दर्ज है वहीं अशोक सोनी की पत्नी ने कल पुलिस विभाग के आला अधिकारियों से मिलकर परिवाद दिया जिसमें कई संदिग्ध लोगों के नाम उजागर करते हुए उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अब देखन हे कि पुलिस कब तक अशोक सोनी को बरामद करती हैं।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!