Bikaner Live

ह्यूमन राइट काउंसिल ऑफ़ इंडिया ने किया कच्ची बस्ती में कपड़ों का वितरण

ह्यूमन राइट काउंसिल ऑफ़ इंडिया ने किया कच्ची बस्ती में कपड़ों का वितरण

ह्यूमन राइट काउंसिल की राजस्थान अध्यक्ष अर्चना जी सक्सेना के निर्देशानुसार पवनपुरी की कच्ची बस्ती में मौसम अनुसार कपड़ों का वितरण किया गया जिसमें बच्चों और बड़ों सभी के कपड़े वितरित किए गए अर्चना सक्सेना ने बताया की संस्था से हर साल मौसम के अनुसार कपड़ों का वितरण किया जाता है संस्था की विजय मुंगिया और सुशील मोदी जी ने बताया कि हमारी संस्था हर वर्ष में 5 – 6 बार कपड़े वितरित करने का कार्यक्रम करती है जिसमें टीम के सभी सदस्य अच्छा सहयोग करते हैं नए कपडो के साथ ही साथ जो कपड़े अच्छी कंडीशन में होते हैं उनको धोकर अच्छे से पैकिंग करके और खाद्य सामग्री का भी वितरण किया जाता है संस्था समय-समय पर उनकी जरूरत को पूरा करती रहती है ह्यूमन राइट काउंसिल आफ इंडिया इसके अलावा और भी कई मुद्दों पर जैसे शिक्षा, चिकित्सा, निशुल्क कैंप , और निशुल्क हर प्रकार की योजनाओं पर भी कार्य करती है संस्था से अर्चना सक्सेना, विजय मुंगिया, सुशील मोदी और किशोर मुंगिया उपस्थित रहे

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!