Bikaner Live

नोखा स्वर्णकार धर्मशाला में अजमीढ़ जी महाराज की जयंती का धूमधाम से उत्सव मनाया

नोखा की सुजानगढ़ रोड़ स्थित स्वर्णकार धर्मशाला में बुधवार को स्वर्णकार मित्र मंडल समिति की ओर से महाराजा अजमीढ़ जी महाराज की जयंती का धूमधाम से उत्सव मनाया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ अतिथि लक्ष्मीनारायण सहदेवड़ा, मुख्य अतिथि श्यामसुन्दर तोषावड, मित्र मंडल अध्यक्ष रामदयाल देवाल सचिव, सचिव हीरालाल कड़ेल, कोषाध्यक्ष फुसाराम सहदेवड़ा, खेल मंत्री मालचंद सहदेवडा सहित स्वर्णकार समाज के अनेक युवा शामिल हुए।
अजमीढ़ जी महाराज की जयंती केअवसर पर सामूहिक जोत ओर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।
कार्यक्रम में कैलाश चंद्र सहदेवडा, पुखराज कड़ेल को मित्र मंडल की ओर से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में कुछ दिन पूर्व आयोजित की गई लुडा ओर शतरंज की प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसके विजेता उपविजेता और तीसरे स्थान पर रहे हैं युवकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में महावीर कड़ेल,हरि शंकर, रामलाल, पूनमचंद, मालचंद सहित अनेक लोग शामिल हुए।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!