
सिख खेल महासंघ इंडिया, के तत्वावधान में 27 से 29 दिसंबर तक कांत दर्शन पब्लिक, स्कूल दिल्ली में आयोजित 6th नेशनल सिख गेम्स ताइक्वांडो चैंपियनशिप – 2024 में बीकानेर ने एक गोल्ड, पांच सिल्वर एवं एक ब्रॉन्ज सहित कुल सात पदक जीते । जिसमें सब जूनियर कैटेगरी में खुश स्वामी ने गोल्ड ( under-28kg), राघव प्रकाश सांगवा ने सिल्वर ( U-41kg) , देवकी नंदन स्वामी ने सिल्वर (U-50kg) कैडेट कैटेगरी में अभय सिंह ने सिल्वर (over -65kg) , नवीन भाकर ने ब्रॉन्ज (U-61kg) जूनियर कैटेगरी में अंकित ने सिल्वर (U-59kg) और सीनियर कैटेगरी में विरेंद्र सिंह ने सिल्वर ( U-68kg) मेडल जीतकर राजस्थान का नाम रोशन किया।
पदक जीतकर बीकानेर आगमन पर सभी पदक विजेता खिलाड़ियों का स्वागत अभिनंदन किया गया जिसमें राजेश गोयल अध्यक्ष जिला बैडमिंटन संघ , भीखाराम जी सांगवा, कैलाश स्वामी,श्रवण कुमार स्वामी ,राम सिंह और मुरलीमनोहर स्वामी द्वारा बच्चों का स्वागत किया गया । बीकानेर जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव राजेंद्र जी बुडानिया ने बधाई देते हुए बताया कि बीकानेर की टीम ने राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतकर राजस्थान के साथ साथ जिले का नाम भी रोशन किया। यह कोच जितेंद्र जी शेखावत की नियमित मेहनत का परिणाम है।



























