Bikaner Live

तीरंदाजी में भी छाया आरएसवी का जादू
soni

तीरंदाजी में भी छाया आरएसवी का जादू

बीकानेर 4 जनवरी 2025 शनिवार

खेलों के क्षेत्र में आरएसवी के खिलाड़ी निरंतर अपनी पहचान बनाते जा रहे हैं। आरएसवी की कक्षा 9 में अध्यनरत विद्यार्थी गौरांग भोजक ने नेपाल के पोखरा में आयोजित इंडो-नेपाल अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी टूर्नामेंट में अपनी सटीक तीरंदाजी का प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल कर विद्यालय के नाम को गौरवान्वित किया है। विद्यालय के खेल प्रभारी विनय कुमार विश्नोई ने बताया कि इस टूर्नामेंट का आयोजन नेपाल में 28 से 30 दिसंबर 2024 तक किया गया था। आरएसवी ग्रुप ऑफ स्कूल्स के सीईओ आदित्य स्वामी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यार्थी की उपलब्धि को सराहा तथा उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!