श्री डूंगरगढ़ कस्बे में बाजार भादाणी कटले अलसुबह सोने के एक कारीगर की दुकान में आग लगने से भारी नुकसान हो गया है । कस्बे के भादाणी कटले में सुबह करीब 3 बजे सिकंदर बंगाली की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई ।


चौकीदार ने पुलिस को सूचित किया सूचना मिलते ही थानाधिकारी वेदपाल शिवराण व फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई । शिवराण ने विद्युत आपूर्ति बंद करवाई और फायर ब्रिगेड ने 4 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया । नुकसान का आंकलन किया जा रहा है परन्तु प्रथम दृष्टया दुकान मालिक को मशीनें जलने से लाखों का नुकसान हो गया है । बता देवें कटले में बड़ी संख्या में ज्वेलर्स काम करते है और अगर आग फैलती तो बड़ा हादसा भी हो सकता था ।
















