
बीकानेर के नोखा क्षेत्र में से है जहां एक भीषण सड़क हादसे की सूचना मिली है जिसमें 3 लोगों की मृत्यु की खबर सामने आई है । तीन अन्य घायल हुए लोगों को नोखा के राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जानकारी में सामने आया कि यह भिड़ंत जीप ट्रक में हुई है । नोखा बाईपास पर यह सभी बीकानेर से पटवारी परीक्षा देकर लौट रहे थे नागौर इसी दरमियान यह हादसा हो गया घटना की सूचना मिलते ही तुरंत नजदीकी पुलिस थाना अधिकारी मुरली गोदारा पहुंचे।जानकारी में यह आया है कि मरने वालों के नाम राकेश कैलाश ओर नितेश है। नागौर के मूंडवा निवासी बताए जा रहे हैं।
देर रात पीबीएम पहुंचे जिला कलक्टर, सड़क दुर्घटना में घायलों के बारे में जाना
जिला कलेक्टर नमित मेहता ने रविवार देर रात पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर नोखा में सड़क दुर्घटना में घायल हुए तीनों युवाओं के स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा पीबीएम अस्पताल अधीक्षक डॉ. परमिंदर सिरोही को तीनों घायलों के आवश्यक इलाज के लिए निर्देशित किया। इस दौरान उन्होंने एक घायल से बातचीत की और घटना के बारे में जाना। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) अरुण प्रकाश शर्मा, जिला रसद अधिकारी भागुराम महला, डॉ. सुरेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।
गंभीर रूप से घायलों को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भेजा गया है।


















