Bikaner Live

गंगाशहर नोखा रोड़ पर हुई कारों में भिड़ंत एक की मौत,सात घायल
soni

गंगाशहर नोखा रोड़ पर हुई कारों में भिड़ंत एक की मौत,सात घायल

बीकानेर। शहर के गंगाशहर थानान्तर्गत हुए एक सड़क हादसे में एक की मौत हो गई है। जबकि सात जने घायल हो गये है। घायलों को पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी मिली है कि नोखा रोड़ एसबीआई बैंक के सामने इनोवा व मारुति स्विफ्ट कार में भीषण भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि स्विफ्ट पुराने बस स्टैंड की तरफ से आ रही थी। अत्यधिक तेज गति होने की वजह से डिवाइडर पर चढ़ गई। संतुलन बिगड़ गया और सड़क की दूसरी तरफ चली गई। दूसरी तरफ पुराने बस स्टैंड की तरफ से आ रही इनोवा में जा भिड़ी। इस हादसे में गंगाशहर निवासी जितेंद्र स्वामी पुत्र पुखराज की मौत हो गई। जबकि लक्ष्मण,मुन्नी देवी,पार्थ जोशी,दर्शना,कोमल,अनिल शर्मा व रंजीत सिंह घायल हुए है। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। भिड़ंत के चलते वाहनों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!