Bikaner Live

इन्दिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना 50,000/-रू तक का ऋण बिना ब्याज व बिना गारंटी के उपलब्ध करवाया जायेगा नगर पालिका मंडल देशनोक
soni

कार्यालय नगरपालिका मण्डल देशनोक (बीकानेर)
इन्दिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना अन्तर्गत स्ट्रीट वेण्डर एवं छोटे कारोबारियों व अनौपचारिक क्षैत्र से जुडे हुये लोगो को 50,000/-रू तक का ऋण बिना ब्याज व बिना गारंटी के उपलब्ध करवाया जायेगा। पालिका अधिशाषी अधिकारी बृजेश सोनी एवं नगर पालिका देशनोक अध्यक्ष ओम प्रकाश मुंधडा ने बताया कि राज्य सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जाए एवं शहर में प्रत्येक क्षेत्र में वेंडर व अनौपचारिक क्षेत्र जैसे कारपंेटर, हेयर ड्रेसर, खाती व रिक्शा वाले, ऑटो वाले, कुम्हार, दर्जी, मिस्त्री, धोबी, रंग पेंट करने वाले व नल बिजली मिस्त्री बुनाई वाले साईकिल एवं मोटर साईकिल मिस्त्री को अधिक से अधिक योजना से जोडा जाएं साथ ही शहर में 18 से 40 आयु के बेरोजगार युवा जिसको बेरोजगार युवा जिसको बेरोजगारी भत्ता न मिलता हो को अधिक से अधिक जोडा जाये ।
अधिशाषी अधिकारी बृजेश सोनी एवं पालिका अध्यक्ष ओम प्रकाश मुंधडा द्वारा बताया कि बैंको के माध्यम से 50,000/-रू तक ब्याज मुक्त ऋण एक वर्ष की अवधि के लिए उपलब्ध करवाया जायेगा जिसमें ऋण वितरण के पश्चात् 3 माह का मोरेटोरियम का लाभ दिया जायेगा । ऋण के पुर्नभुगतान की अवधि मोरेटोरियम के पश्चात् 12 माह की होगी । उक्त योजना में पालिका में रविवार के दिन आवेदन प्रक्रिया प्रारम्भ रखी गई जिससे उक्त योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगो को प्राप्त हो सके ।
अधिशाषी अधिकारी व पालिका अध्यक्ष ने नगर पालिका देशनोक क्षेत्र के स्ट्रीट वेंडरो एवं छोटे कारोबारियों से अधिक से अधिक इन्दिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ लेने हेतु अपील की गई । योजना की अधिक जानकारी हेतु पालिका की ई-मित्र शाखा में संपर्क करें ।

रिपोर्ट – देशनोक से कन्यालाल जोशी

अधिशाषी अधिकारी
नगर पालिका देशनोक

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!