Bikaner Live

*श्याम भक्तों मंदिर बचाओ समिति की मीटिंग 9 फरवरी को*
soni

बीकानेर। श्याम भक्त मंदिर बचाओ संघर्ष समिति की ओर से 9 फरवरी को सायं 5 बजे जेएनवी में सेक्टर-5 स्थित शिव मंदिर में श्याम भक्तों द्वारा मंदिर बचाओ समिति की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा तथा आगे की कार्यवाही पर निर्णय लिया जाएगा। समिति के श्याम सारडा ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि जयपुर रोड स्थित श्री खाटू श्याम मन्दिर पर श्री श्याम बाल संकीर्तन मण्डल समिति, सार्वजनिक प्रन्यास बीकानेर के नाम पर कुछ प्रन्यासियों द्वारा कब्जा कर लिया गया है तथा दान राशि व वित्त व्यवस्थाओं में फेरबदल किया जा रहा है। उक्त मुद्दों पर शीघ्र संघर्ष समिति द्वारा कार्यवाही की जाएगी।
श्याम सारडा- 9352111733

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

error: Content is protected !!