Bikaner Live

गणतंत्र दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में प्रदर्शित बीकानेर की झांकी रही प्रदेश में तीसरे स्थान पर

हेरिटेज रूट, सोलर पार्क और एक पेड़ मां के नाम थीम पर थी झांकी
बीकानेर, 14 फरवरी। उदयपुर के महाराणा भूपाल स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में प्रदर्शित बीकानेर जिले की झांकी प्रदेश में तीसरे नंबर पर रही है।
जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने बताया कि राज्य स्तरीय समारोह राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे और मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा की गरिमामय मौजूदगी में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य सचिव श्री सुधांश पंत सहित वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
झांकी का मुख्य भाग रामपुरिया हवेलियों की तर्ज पर तैयार किया गया। इसे सोलर पार्क, एक पेड़ मां के नाम और हेरिटेज सिटी की थीम पर तैयार किया गया। सौर ऊर्जा उत्पादन के साथ इसे जीएसएस से जोड़ा गया और इसके माध्यम से स्प्रिंकलर पद्धति से सिंचाई करते हुए प्रदर्शित किया गया। इसमें अमृत सरोवर भी दर्शाया गया। वहीं हेरिटेज थीम पर बीकानेर की हवेलियां, रोबीले, पापड़, भुजिया, कशीदाकारी, नृत्य करते ऊंट, उस्ता कला, झरोखे सहित 14 प्रमुख विशेषताओं को दर्शाया गया। इसमें बीकानेरी पाटा, लक्ष्मीनाथ मंदिर, बीकाजी की टेकरी, पुराने शहर के सब्जी बाजार आदि के जीवंत मॉडल प्रस्तुत किए गए। इसके साथ ही बीकानेर को मुख्यमंत्री द्वारा दी गई बीकानेर विकास प्राधिकरण की सौगात को भी शामिल किया गया।
झांकी प्रभारी के तौर पर जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक हरि शंकर आचार्य तथा सह प्रभारी गोपाल जोशी साथ रहे। प्रदेश स्तर पर बांसवाड़ा की झांकी पहले और डूंगरपुर की झांकी दूसरे नंबर पर रही।

नेर की झांकी रही प्रदेश में तीसरे स्थान पर

Picture of daulalkallabikanerlive

daulalkallabikanerlive

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!