Bikaner Live

“आज पहली बार” गीत संगीत कार्यक्रम के बैनर का विमोचन – तराना संगीत कला केंद्र
soni

बीकानेर। तराना संगीत कला केंद्र, बीकानेर द्वारा आज दिनांक 22 फरवरी 2025 शनिवार को आयोजित होने वाले रंगारंग गीत-संगीत कार्यक्रम ” आज पहली बार ” के पोस्टर का विमोचन स्केटिंग पार्क सादुलगंज में किया गया। कार्यक्रम के आयोजक राजेश सांखला ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि तराना संगीत कला केंद्र का नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम बीकानेर में यह प्रथम कार्यक्रम होगा । जिसे आज दिनांक 22 फरवरी 2025 शनिवार समय शाम 4:30 बजे से रात 8:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा । जिसमें बीकानेर के जाने माने गायक कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। बैनर विमोचन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्केटिंग कोच योगेंद्र खत्री ने कार्यक्रम के आयोजन करने के लिए तराना संगीत कला केंद्र के अध्यक्ष व आयोजक राजेश सांखला को धन्यवाद देते हुए उत्तरोत्तर प्रगति के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता त्रिलोक सिंह चौहान,
गायक कलाकार राजेश सांखला (अध्यापक.), राजेश सांखला(इन्जिनियर.), नन्द किशोर पंवार, अनिल वर्मा, दिनेश दिवाकर, डॉ. शिव कुमार , प्रदीप पटपटिया, रविन्द्र जैन, राधाकृष्ण सोनी, भेरूरतन चांवरिया, सत्यनारायण पंडित, रामकिशोर यादव सलोनी पोपली,
रूकसार अख्तर, लक्ष्मी मिश्रा एवं झील डागा सहित
संगीत प्रेमी और गायक कलाकार उपस्थित थे।
(फोटो 01 तराना म्यूजिकल ग्रुप द्वारा बैनर का विमोचन किया गया।)
राजेश सांखला कार्यक्रम आयोजक
मोबाइल नंबर -9413013874

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

error: Content is protected !!