Bikaner Live

नोखा में काशी बनारस के कलाकारों द्वारा हो रहा हैं 11 दिवसीय रामलीला का मंचन
soni


नोखा । यहां महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर काशी बनारस के सुप्रसिद्ध 25 कलाकारों के द्वारा 16 फरवरी 2025 से 26 फरवरी 2025 बुधवार तक रात्रि 8:00 बजे से 11:00 तक 11 दिवसीय भव्य रामलीला का आयोजन लाहोटी चौक स्थित वीर हनुमान मंदिर परिसर में हो रहा है । कार्यक्रम संचालक मनोजकुमार दक्ष काशी, अध्यक्ष पं. अखिलेश दुबे और व्यस्थापक रामजी महाराज काशी के अनुसार चल रहा इस रामलीला मंचन में छठे दिन शुक्रवार को शूर्पणखा नाक छेदने, खरदूषण वध व सीता हरण के प्रसंगों की कथा का दर्शक राम भक्तों ने आनंद लिया । इन्होंने बताया कि 22 फरवरी को राम हनुमान मिलन, राम सुग्रीव मित्रता व बालीवद्य तथा अगले दिन 23 को सीता खोज और लंका दहन तथा 24 को लक्ष्मण शक्ति व श्री राम विलाप की कथा का प्रदर्शन मंचन होगा । इसी प्रकार कथा के दसवें दिन 25 फरवरी को कुंभकरण व मेघनाथ वद्य और अंतिम 11 वें दिन 26 फरवरी को रावण वध के पश्चात श्री राम राज्याभिषेक के साथ ही रामलीला का विराम होगा । नोखा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष रामकृष्ण खत्री ने नोखा नगर वासियों से आग्रह किया है कि इस धार्मिक रामलीला के मंचन में पधार कर धर्म लाभ कमावें व यथा शक्तिसहयोग करें ।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!