( माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल जी शर्मा व मंत्री श्री झाबर सिंह जी खर्रा को लिखा पत्र) दिनांक 16/04/25 बुधवार। बीकानेर विकास प्राधिकरण के मसला अब मण्डल स्तर तक पहुंच गया। आज भाजपा मण्डल अध्यक्ष विशाल गोलछा ने पत्र लिखकर मुख्यमंत्री भजनलाल जी शर्मा मंत्री श्री झाबर सिंह जी से निवेदन किया कि आम जनता को राहत पहुंचाने के लिए,नए विकास के आयाम स्थापित करने के लिए यह bda एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। लेकिन यह तभी संभव होगा जब इसका कार्यालय शहर के नजदीक हो जिससे आम बीकानेरी जनता वहां अपने कार्य करवाने आशानी से पहुंचे सके। उन्होंने कहा कि बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानन्द जी व्यास की यह मांग भी बिलकुल जायज़ है। कि इस कार्यालय को बीकानेर पश्चिम विधानसभा सभा क्षेत्र में रखा जाए। यहां से आम जनता का जुड़ाव अधिक महसूस होगा। मण्डल अध्यक्ष गोलछा ने अपने पत्र में यह भी लिखा कि आने वाले समय मे सोभासर में इंडस्ट्रीज की अपूर्व संभावनाएं, अनेकों कॉलोनियों बनेगी जहां आम आदमी बसता है व बसेगा। साथी ही पास में करणी नगर इंडस्ट्रीज एरिया के अनेको काम इस bda कार्यलय से होंगे। अगर यह कार्यलय जोडबिड में बनाया जाता हैं तो यहां की आम जनता को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ेगा। भाजपा मण्डल अध्यक्ष विशाल गोलछा प्रशासन के इस व्यक्तव्य पर भी दुख जताया कि यह आगामी 50 वर्षों की दूरदर्षिता को देख के जगह को प्रस्तावित किया जा रहा है क्या बीकानेर पश्चिमी शहरी जनता अपने क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा संघर्ष करती रहेंगी। गोलछा ने अपने पत्र में ये भी लिखा कि इसमें केवल विधायक व्यास जी को ही नही अपितु सम्पूर्ण बीकानेर वासियों को लगता हैं कि इसमें जमीनों का बड़ा खेल हो सकता है। तभी प्रसाशन अपनी हठधर्मिता के चलते bda कार्यालय को जोडबिड में लेना जाना चाहते है। अध्यक्ष गोलछा ने अपने पत्र में ये भी लिखा कि विधायक व्यास जी की ये मांग भी वाजिब है कि अगर कुछ जमीन कम भी मिलती है तो यहां बहुमंजिला इमारत बना के कार्यलय को व्यवस्थित रूप से चल सकते है। इसका केवल उद्देश्य एक ही हो की जनता को कोई परेशानी न हो और कार्य आशानी से हो सके। जैसा कि राजधानी जयपुर में चल रहा है। गोलछा ने मुख्यमंत्री जी से इस विषय को गंभीरता से लेने का आग्रह भी किया।




























