Bikaner Live

*भारतीय वायुसेना में अग्निवीर संगीतकार भर्ती पंजीकरण 21 अप्रैल से शुरू*

बीकानेर, 23 अप्रैल। भारतीय वायुसेना में अग्निपथ स्कीम के तहत अग्निवीर वायु संगीतकार भर्ती 01/2026 के लिए ऑनलाईन पंजीकरण सोमवार से शुरू हो गया है। जिसकी अन्तिम तिथि 11 मई 2025 है।
इच्छुक अविवाहित पुरुष एवं महिलाएं उम्मीदवार भर्ती से सम्बधित सभी नियमों की विस्तृत जानकारी भारतीय वायुसेना की आधिकारिक वेबसाईट https://agnipathvayu.cdac.in से प्राप्त कर सकते हैं। उम्मीदवार अग्निवीर की भर्ती के लिए 11 मई 2025 तक https://agnipathvayu.cdac.in पर लॉग इन कर ऑनलाईन पंजीकरण कर सकते हैं। एक जनवरी 2005 से 01 जुलाई 2008 (दोनों दिनांक सहित) के बीच जन्मे अविवाहित पुरूष एवं महिला उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र होंगे। 10वीं कक्षा या इसके समकक्ष परीक्षा के साथ पास होना अनिवार्य है।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!