Bikaner Live

गैस सिलेंडर ब्लास्ट में मौत का आंकड़ा दस तक पहुंचा


बीकानेर,कोतवाली थाने के पास हुए गैस सिलेंडर ब्लास्ट हादसे में मौत का आंकड़ा दस पर पहुंच गया है। दसवीं मौत 52 वर्षीय सुशील सोनी की हुई है। सुशील ने रविवार सुबह पीबीएम में दौराने इलाज दम तोड़ दिया।वहीं समीर व उत्तम सोनी का ईलाज चल रहा है। समीर नब्बे प्रतिशत तक जल गया था। वह अभी भी पीबीएम के आईसीयू में भर्ती है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं उत्तम सोनी को पीबीएम से जयपुर ले जाया गया था। उसके सिर, पेट सहित विभिन्न हिस्सों पर गंभीर चोटें थी। उत्तम का भी जयपुर में ईलाज चल रहा है।  बता दें कि बीकानेर के कोतवाली थाने के पास स्थित मदान मार्केट में सिलेंडर ब्लास्ट हो गया था। इस हादसे में कुल 16 लोग घायल हुए। जिनमें से चार को मामूली चोटें आई थीं। वहीं 12 में से 10 की मौत अब तक हो चुकी है। मृतकों की पहचान सचिन सोनी, मोहम्मद असलम, सलमान बंगाली, किशन सोनी पुत्र पूनम, किशन पुत्र भंवर, रामस्वरूप सोनी, लालचंद सोनी, असलम मलिक, मोहम्मद अयान व सुशील सोनी के रूप में हुई।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!