Bikaner Live

गायत्री जयंती पर होगा पंच कुंडीय यज्ञ, अखंड जप और संस्कार…गायत्री परिवार निकालेगा राष्ट्र जागरण व दिव्य ज्योति कलश चेतना रथयात्रा

3 जून बीकानेर। ज्येष्ठ शुक्ल दशमी गुरुवार 5 जून को गंगा दशहरा एवं गायत्री जयंती का आयोजन अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा किया जायेगा। गायत्री परिवार ट्रस्टी व मीडिया प्रभारी देवेन्द्र सारस्वत ने बताया कि अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की जिला शाखा गायत्री शक्तिपीठ पुरानी गिन्नानी बीकानेर द्वारा गंगा दशहरा व गायत्री जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम किये जाने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में गायत्री शक्तिपीठ में जिला समन्वयक मुकेश व्यास की अध्यक्षता में मीटिंग रखी गई। गायत्री परिवार प्रबंध ट्रस्टी पवन कुमार ओझा ने बताया कि 4 जून को 24 घंटे गायत्री मंत्र का अखंड जाप गायत्री परिजनों द्वारा किया जायेगा। 5 जून को गायत्री माता का विशेष श्रंगार कर आरती का आयोजन किया गया है। उसके पश्चात पंच कुंडीय गायत्री यज्ञ का आयोजन रखा गया है जिसमें यज्ञाचार्य करनीदान के नेतृत्व में विभिन्न संस्कार यथा पुंसवन, मुंडन, विद्यारंभ, यज्ञोपवीत, गायत्री मंत्र दीक्षा, विवाह दिवस व जन्म दिवस संस्कार निःशुल्क करवाये जायेंगें। 5 जून को सायंकाल में सामुहिक गायत्री चालीसा व दीप-यज्ञ का कार्यक्रम भी रखा गया है। गायत्री यज्ञ में श्रद्धालु भारतीय परिधान पहनकर भाग ले सकते हैं। देवालय प्रबंधन समिति संयोजक प्रवीण तंवर ने बताया कि गायत्री परिवार राष्ट्र जागरण व दिव्य ज्योति कलश चेतना रथयात्रा निकालने काभी निर्णय लिया गया जो बीकानेर जिले की सभी तहसीलों में घर घर-घर जाकर राष्ट्रीय चेतना के जागरण का काम करेगी। शिवनरेश सिंह चौहान ने बताया कि राष्ट्र जागरण दिव्य ज्योति कलश चेतना रथयात्रा तथा पंच कुंडीय गायत्री यज्ञ की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मीटिंग में इंजीनियर अमरसिंह वर्मा, रामकुमार चौहान, राधेश्याम नामा, किशनलाल औझा, धर्माराम चौधरी, प्राकाशचंद कच्छावा तथा शोभा सारस्वत ने विचार रखे।

सादर प्रकाशनार्थ
माननीय संपादक जी

भवदीय
देवेन्द्र सारस्वत
ट्रस्टी एवं मीडिया प्रभारी
गायत्री शक्तिपीठ बीकानेर
मोबा – 9468567707

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!