
जल संरक्षण का देशव्यापी अभियान चलाएगा अग्रवाल समाज
अग्रवाल समाज का देश के आर्थिक एवं सामाजिक क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान
प्रधानमंत्री श्री मोदी जी का अग्रवाल समाज ने किया आभार।
अग्रवाल समाज की जनसंख्या लोकसभा एवं विधानसभा के अनुसार होगी गणना
अग्रवाल समाज की विभिन्न सुविधाओं वाली वेबसाइट का शुभारंभ
अग्रवाल समाज की कोर कमेटी की बैठक में देश एवं सामाजिक उत्थान के लिए महत्वपूर्ण निर्णय
जोधपुर, अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की कोर कमेटी की बैठक आाज श्री अग्रसेन संस्थान जोधपुर में सम्पन्न हुई जिसमें भारत के सभी राज्यों एवं केन्द्रिय शासित प्रदेशो के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन कर श्री मनोज कुमार गर्ग, न्यायाधीपति, राजस्थान उच्च न्यायालय एवं श्री घनश्याम ओझा, राष्ट्रीय अध्यक्ष लघु उद्योग भारती, राष्ट्रीय चैयरमैन श्री प्रदीप मित्तल, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुशील गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष श्री आर एन गुप्ता, पश्चिम राजस्थान के अध्यक्ष उमेश लीला एवं अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं विभिन्न गणमान्य अतिथियों ने किया।
अखिल भारतिय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय चेयरमैन प्रदीप मित्तल ने बताया कि, कोर कमेटी की बैठक में देश के पर्यावरण की स्थिति को देखते हुए निर्णय लिया गया कि देश के विभिन्न भागों में अग्रवाल समाज के सदस्यों के द्वारा अगले एक वर्ष में 50 लाख से अधिक वृक्ष लगाये जायेगे। यह कार्यकम देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सकल्प “एक पेड़ मों के नाम” कार्यक्रम के तहत किया जायेगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि देश में आने वाले समय में जल की कमी को देखते हुए अग्रवाल समाज जो कि 5 करोड़ से अधिक देश के विभिन्न भागों में रहते है. उनके द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर जल संरक्षण कार्यक्रम को एक मिशन के तहत प्रारम्भ किया जायेगा।
बैठक के दौरान मुख्य अतिथि श्री मनोज कुमार गर्ग, एवं श्री धनश्याम ओझा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि अग्रवाल समाज का देश को आर्थिक एवं सामाजिक विकास में अविश्मरणीय योगदान सदैव रहता है। आज चाहे शिक्षा, गौपालन, चिकित्सा, धार्मिक, सामाजिक सेवा एवं देश में किसी भी आपदा आयी हो तो अग्रवाल हमेशा प्रथम पंक्ति में रहता है। इसके साथ साथ व्यापार के क्षेत्र में भी समाज के लोग अपने पैसो से जोखिम ले कर रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के साथ साथ देश के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण दे रहे है।
विभिन्न स्थानों पर रहने वाले अग्रवाल समाज के अग्र बंधुओं की गणना लोकसभा एवं विधानसभा के अनुसार की जायेगी जिससे विभिन्न चुनी हुई सीटों पर समाज की ताकत को विभिन्न राजनीतिक पार्टियों को दिखा सके। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इस अवसर पर वेबसाइट का शुभारंभ भी किया गया जिसमे विभिन्न प्रकल्पों के माध्यम से समाज से सम्बन्धित विभिन्न सुविधाओं को उपलब्ध करवा कर समाज के लोगों को राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर एक साथ जोड सके एवं समाज के विभिन्न क्षेत्रों में दिये जोने वाले योगदान को एक स्थान पर प्रदर्शित किया जा सके। इसके साथ साथ ही देश एवं विदेश में अग्रवाल समाज के विभिन्न समितियों को इस वेब साइट के माध्यम से एक प्लेट फार्म पर लाया जा सके। यह वेब साइट सोशियल एवं बिजनेस नेट वर्किंग का सबसे बड़ा प्लेट फार्म होगा।
बैठक के प्रारम्भ में पश्चिमी राजस्थान अग्रवाल संगठन के अध्यक्ष श्री उमेश लीला ने सभी कोर कमेटी के सदस्यों एवं अतिथियों का स्वागत किया एवं संगठन के द्वारा पश्चिमी राजस्थान एवं समाजिक क्षेत्र में किये जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी उपलब्ध करायी। कार्यक्रम के सयोजक श्री हीरालाल मोदी ने बतायो कि समाज के विवाह के अवसर पर प्रीवेण्डिग सूट को संगठन के आवाहान पर अग्रवाल समाज द्वारा नही करने का निर्णय लिया गया था जिसकों भी समाज के सभी वर्गों द्वारा स्वीकार किया गया।
श्री प्रदीप मित्तल ने हरियाणा प्रदेश के हिसार/अग्रोहा एयरपोर्ट का नाम महाराजा श्री अग्रसेन जी के नाम पर रखने के लिये प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को सभी अग्रवाल समाज के सदस्यों की तरफ से धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया एवं दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के द्वारा पुरानी दिल्ली रेल्वे स्टेशन को महाराजा श्री अग्रसेन जी के नाम किये जाने के प्रस्ताव के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया। मित्तल ने यह भी बताया कि बैठक के दौरान देश के आर्थिक एवं सामाजिक विकास के लिये अन्य महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये।
कार्यक्रम का संचालन पश्चिम राजस्थान अग्रवाल संगठन के महामंत्री श्री अनिल कुमार सिंहल ने किया एवं देशभर से आये अग्रवाल प्रतिनिधियों एवं अतिथियों का धन्यवाद राष्ट्रीय मंत्री एवं. मरूधरा इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री राकेश कुमार बंसल ने किया।















