
नोखा। श्रावण मास में शिवालयों में भगवान महादेव के जयकारे गूंज रहे हैं। सावन मास के चौथे व अंतिम सोमवार को तहसील परिसर स्थित श्री अर्केश्वर महादेव मंदिर में श्री अर्केश्वर महादेव टीम द्वारा पंडित बलराम कठातला रोडा व मंदिर पुजारी लालचन्द उपाध्याय के सानिध्य एवं ग्रुप के दिनेश सिंह राजपुरोहित की अगुवाई में भगवान महादेव की विशेष पुजा में 40 किलो पंचामृत से महाअभिषेक किया गया और महादेव के प्रिय मठाचारू प्रसाद से सहस्त्रसन किया गया। पूजा के पश्चात मंदिर परिसर में महाप्रसाद का आयोजन किया गया सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। इंद्रचंद मोदी ने बताया की इस दौरान दिनेश सिंह राजपुरोहित, मोहित जोशी, ललित चितलंगी,सुरेश झंवर,ओमप्रकाश पारीक, ओमप्रकाश राठी, मदन जोशी,विजय मारू, मालचन्द सेवग, जयकरण चारण, बाबूलाल साध, राजू पनवाड़ी घनश्याम छीपा, घनश्याम सेवग, राधे सोनी, उमेश राठी, महादेव नाई, गोपाल मालाणी, रामदेव प्रजापत, हरी जोशी, आनन्द देया, शिवराज विश्नोई, गोपीकिशन पानेचा, नखत सिंह बन्ना सहित बड़ी तादाद में शिव भक्त शामिल रहे।
वीर हनुमान मंदिर में 108 पार्थेश्वर शिवलिंग निर्माण कर किया महाभिषेक

नोखा। सावन मास के चौथे और अंतिम सोमवार को नोखा के लाहोटी चौक स्थित वीर हनुमान मंदिर में पंडित जगदीश पालीवाल के सानिध्य में 108 पार्थिव शिवलिंग बनाकर विशेष पूजन-अभिषेक किया गया। पुखराज शर्मा ने बताया की सर्वप्रथम भगवान गणेश का अभिषेक कर श्रृंगार किया। बाद में पार्थिव पार्थिव शिवलिंग का पूजन कर दूध, दही, भस्म व भांग अर्पित कर महाभिषेक किया। विल्वपत्र, शमीपत्र और फूलों से भोलेनाथ का श्रृंगार किया।












